फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Bike rider father and son died in pickup collision in Kasganj while mother and son seriously injured

पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा: पिता-पुत्र की मौत, मां और एक बेटे की हालत नाजुक, दवा लेकर घर लौट रहे थे

Mon, 24 Apr 2023 04:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 04:16 PM IST
सार

कासगंज में पिकअप ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि, मां और एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। वह डॉक्टर के पास से दवा लेकर घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Bike rider father and son died in pickup collision in Kasganj while mother and son seriously injured
हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद पुलिस व परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


हादसा सहावर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास हुआ। दरअसल, भिलौली गांव निवासी चरण सिंह (40) अपनी पत्नी शशि (35) व बच्चों देवेश (नौ वर्ष) और पवन (12 वर्ष) के साथ इलाज कराने डॉक्टर के पास गया था। दवा लेकर बाइक से वापस लौट रहा था। जमालपुर के पास पिकअप चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

दो की मौत, दो घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों उछलकर दूर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और गाड़ी खड़ी करा ली। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घायलों को आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद चरण सिंह और देवेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी शशि व पवन की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे

उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। लोगों ने चालक व गाड़ी को पुलिस को सौंप दिया। खबर पाकर परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed