फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Babu accused of taking bribe suspended

Kasganj News: रिश्वत लेने का आरोपी बाबू निलंबित

Wed, 11 Mar 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 11 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Babu accused of taking bribe suspended
फोटो31आरोपी पेशकार ब्रजेश यादव।स्रोत:सोशल मीडिया
कासगंज। पटियाली तहसील के भ्रष्टाचारी बाबू पर गाज गिर गई है। एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को तहसीलदार के पेशकार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिलाधिकारी ने बुधवार को आरोपी पेशकार को निलंबित कर दिया। पटियाली तहसील में तैनात तहसीलदार के पेशकार बृजेश यादव ने एक व्यक्ति से उसके परिजन की मौत के बाद फौती दर्ज करने के नाम पर 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी। शिकायत मिलने पर टीम ने जांच की तो आरोप सही पाए गए थे। टीम ने मंगलवार को आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और पीड़ित को केमिकल लगे नोट देकर तहसील भेजा था। आरोपी पेशकार ने रिश्वत के 25 हजार रुपये जैसे ही पीड़ित से लिए, वैसे ही टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया था। मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई थी। इसके बाद टीम ने आरोपी को थाने ले जाकर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। भ्रष्टाचार का मामला सामने आने पर डीएम प्रणय सिंह ने गंभीरता से इसका संज्ञान लिया। डीएम ने बताया कि भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे पेशकार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed