{"_id":"6ac3e04d7c70e8081d0721a0","slug":"arun-pratap-singh-and-dilip-chauhan-honoured-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-154987-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: अरुण प्रताप सिंह और दिलीप चौहान को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: अरुण प्रताप सिंह और दिलीप चौहान को मिला सम्मान
विज्ञापन
फोटो 13 - एडूलीडर्स से सम्मानित शिक्षक अरुण प्रताप सिंह एवं दिलीप चौहान। स्रोत : स्वयं
कासगंज। मथुरा के केएम विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित एडुलीडर्स सम्मान समारोह में उच्च प्राथमिक विद्यालय होडलपुर के सहायक अध्यापक अरुण प्रताप सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय उकुररी, विकास क्षेत्र सोरों के सहायक अध्यापक दिलीप चौहान को उनके शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। वक्ताओं ने शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए बच्चों के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण पर जोर दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह और सहकर्मियों ने इसे जिले के लिए उपलब्धि बताते हुए दोनों शिक्षकों को बधाई दी।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी, विशिष्ट अतिथि आईएएस सलौनी गौतम, उप शिक्षा निदेशक एवं डायट प्राचार्य धर्मेंद्र शर्मा, मथुरा बीएसए रतन कीर्ति, सेवानिवृत्त अपर शिक्षा निदेशक लखनऊ ललिता प्रदीप और एडुलीडर्स के संस्थापक सर्वेष्ट शर्मा मौजूद रहे।