{"_id":"6a3ecd3eeabe770e960649d5","slug":"application-deadline-for-compartment-exam-is-june-30-kasganj-news-c-175-1-kas1003-149795-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन की तिथि 30 जून तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन की तिथि 30 जून तक
Sat, 27 Jun 2026 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल परीक्षा में इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट परीक्षा में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए अब परीक्षार्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 30 जून की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक अपने आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं।
यूपी बोर्ड की ओर से पूर्व में जारी कार्यक्रम के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून निर्धारित की गई थी, लेकिन शुक्रवार को मुहर्रम का राजकीय अवकाश होने तथा 27 जून को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में लगातार दो दिन अवकाश है। बैंक बंद होने की वजह से छात्र-छात्राएं परीक्षा शुल्क जमा करने और चालान आदि से जुड़ी प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकेंगे। इसी समस्या को देखते हुए बोर्ड ने अंतिम तिथि को तीन दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि अन्य सभी नियम और दिशा-निर्देश यथावत रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। दो दिन बैंक बंद रहने के कारण यह निर्णय लिया गया है।