फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   All district coordinators found absent in BSA office

Kasganj News: बीएसए कार्यालय में अनुपस्थित मिले समस्त जिला समन्वयक

Wed, 24 Dec 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 24 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
All district coordinators found absent in BSA office
फोटो15बीएसए कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम प्रणय सिंह । स्रोत:सूचना विभाग
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के समस्त जिला समन्वयक अपने कक्ष में अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पूछने पर बताया कि सभी जिला समन्वयक निरीक्षण कार्य के लिए फील्ड पर गए हुए हैं।इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समन्वयकों की निरीक्षण आख्या शाम तक उनके समक्ष पेश की जाए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय समय में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें शिथिलता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभिलेखों की जांच की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं शासन की योजनाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed