फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   accused told police reason for murder In case of demon Mohini Tomar murder in Kasganj

अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड: पुलिस के सामने टूट गए हत्यारोपी, उगली घटना की खौफनाक सच्चाई

Sun, 08 Sep 2024 08:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 08:10 PM IST
सार

सोरोंजी के एक युवक का हत्यारोपियों में दो के साथ क्रिकेट खेलते समय विवाद हुआ था। आरोपियों की पिटाई से घायल हुए युवक के केस की पैरवी मोहिनी तोमर कर रहीं थीं। महज इसी बात पर उनकी हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
accused told police reason for murder In case of demon Mohini Tomar murder in Kasganj
मोहिनी तोमर हत्याकांड: पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कासगंज के सोरोंजी में करीब दो माह पूर्व क्रिकेट मैच खेलने के दौरान हुए छोटे सा विवाद अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या का करण बना। इस बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। इस विवाद और उसके बाद घटी घटना जिले भर में चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन


अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या में जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है। इनमें से दो आरोपी हैदर मुस्तफा व सलमान मुस्तफा से सोरोंजी में एक क्रिकेट मैच खेलने के दौरान वहां के स्थानीय युवक शिवशंकर का विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद जब 30 जुलाई को सोरोंजी निवासी शिवशंकर एक केस की तारीख में कोर्ट आया, तो परिसर में हैदर व सलमान ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिवशंकर की जमकर पिटाई की थी।

विज्ञापन

शिवशंकर ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई, इस मुकदमे में अधिवक्ता मोहिनी तोमर शिवशंकर की अधिवक्ता बनकर केस की पैरवी कर रहीं थीं। मोहिनी तोमर के पति बृजेंद्र तोमर का आरोप है कि इसी मुकदमे में हत्यारोपियों द्वारा लगातार मोहिनी तोमर को धमकियां दी जा रही थीं। वह राजीनामा कराने के लिए दबाव बना रहे थे। जबकि मोहिनी तोमर इस केस को हाईकोर्ट ले जाना चाहती थीं। जब मोहिनी दबाव में नहीं आई तो आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी।
 

वहीं वादी शिवशंकर ने बताया कि क्रिकेट मैच में हैदर व सलमान की टीम हार गई थी। उनकी टीम ने वहां गाली-गलौज शुरू कर दी थी। फिर मामला शांत हो गया। इसके बाद जब वह 30 जुलाई को न्यायालय में अपनी तारीख करने गए तो हैदर, सलमान ने अन्य साथियों के साथ मिलकर मेरी जमकर पिटाई की थी। 
 
विज्ञापन

मेरी तरफ से इस केस में अधिवक्ता मोहिनी तोमर पैरवी कर रही थीं। इस मामले को हम उच्च न्यायालय ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले ही घटना घटित हो गई। कहा कि वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी सुरक्षा की भी मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed