{"_id":"6ad7aba734228368dc045a7d","slug":"a-camp-was-held-in-itua-for-the-second-consecutive-day-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-155899-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: इटउआ में दूसरे दिन भी लगाया शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: इटउआ में दूसरे दिन भी लगाया शिविर
विज्ञापन
फोटो 21 - गांव इटउआ में मरीजों का परीक्षण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत : संवाद
कासगंज। इटउआ गांव में लगातार मिल रहे बुखार के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और चौकसी बढ़ा दी है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर शिविर लगाया और मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार दिया।
जांच के दौरान गांव में बुखार से पीड़ित कुल 24 मरीज मिले। डेंगू की आशंका के चलते इनमें से छह मरीजों के सैंपल लेकर जांच कराई गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। हालांकि, एहतियात के तौर पर गांव में निगरानी और इलाज का सिलसिला जारी रखा गया है।
संक्रमण की रोकथाम के लिए गांव में दवा का छिड़काव कराया गया तथा स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, कूलर व बर्तनों में पानी जमा न होने देने और बुखार आने पर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतते हुए तुरंत जांच कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
इस स्वास्थ्य टीम में डॉ. पीएस वर्मा, डॉ. सरस्वती राजपूत, ऑप्टोमेट्रिस्ट अरुण गौतम और लैब टेक्नीशियन नीरज कुमार शामिल रहे। इसके अलावा अधीक्षक डॉ. एएन चौहान और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सुनील कुमार भी पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।