{"_id":"6ac2901b557c6b365006ba62","slug":"15-players-selected-in-district-level-cricket-trials-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-154960-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जिला ट्रायल में 15 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जिला ट्रायल में 15 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जिले के 15 क्रिकेटरों ने प्रदेश के मैदान तक पहुंचने की दौड़ में पहला पड़ाव पार कर लिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के जिला ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के सामने अब अलीगढ़ में अगली चुनौती होगी। 9 अक्तूबर को होने वाले मंडलीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि जिला ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों में जितेंद्र, विशाल यादव, कुनाल, जय सिंह, लोकेश यादव, अभिनव सिंह चौहान, माधव वर्मा, अरुण, जय किशन, राहुल, विजय राघव, सागर कुमार, छोटू, राहुल कुमार और राज कुमार शामिल हैं।
मंडलीय ट्रायल अलीगढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को 23 से 29 अक्तूबर तक आजमगढ़ में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जिला ट्रायल में चयन के बाद खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है। अब उनकी निगाहें 9 अक्तूबर को अलीगढ़ में होने वाले ट्रायल पर हैं। यहां से आगे बढ़ने वाले खिलाड़ी प्रदेश के बड़े मंच पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।