{"_id":"6a09ff379d24b74f4a042e46","slug":"10-year-old-boy-dies-after-being-hit-by-an-e-rickshaw-kasganj-news-c-175-1-agr1054-147796-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ई-रिक्शा की टक्कर से 10 वर्षीय बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ई-रिक्शा की टक्कर से 10 वर्षीय बालक की मौत
विज्ञापन
फोटो04जिला अस्पताल पर मृतक बालक अंशुल के बारे में जानकारी देते परिजन । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सरौठी में रविवार सुबह एक ई-रिक्शा की टक्कर से 10 वर्षीय बालक अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव नगला सरौठी निवासी अंशुल पुत्र किशन रविवार सुबह करीब 7:30 बजे शौच के लिए गया था। घर लौटते समय पीछे से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अंशुल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और परिजन को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में अंशुल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
किसी ग्रामीण ने पुलिस को बालक की मौत की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
-- --
इकलौता भाई था अंशुल
अंशुल के बाबा चंद्रपाल ने बताया कि वह अपनी दो छोटी बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी छोटी बहनें दीक्षा (6) और गौरी (3) हैं। अंशुल अमांपुर के एक निजी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। उसके पिता किशन गुरुग्राम में मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
-- -- -- -- -- -- -
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अंशुल की मौत की सूचना उसके पिता किशन को गुरुग्राम में दे दी गई है। बालक की मां चंचल सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है और सभी गहरे सदमे में हैं।