{"_id":"148-86834","slug":"Kasganj-86834-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ धरनेे पर बैठे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ धरनेे पर बैठे सपाई
Kasganj
Updated Thu, 18 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सपा की रार कम होने का नमा नहंी ले रही। सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष पर हत्या में शामिल अभियुक्तों को बचाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। अपर पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन की प्रति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई अन्य पदाधिकारियों को भेजी गई है।
धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल सिंह यादव अपराधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। ग्राम सरावली में जबरन जमीन पर कब्जा, दौलतपुर में रेलवे की जमीन पर अपने लोगों द्वारा कब्जा कराना, अपने पुत्र के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गवाही न देने के लिए बलात्कार, हरिजन एक्ट आदि के झूठे मुकदमे लगवाना, कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करना, माफियाओं व अपराधी तत्वों को बढ़ावा देना, हत्या में शामिल अभियुक्तों को बचाकर थाना ढोलना के थाना प्रभारी को पुलिस कप्तान से अभद्रता कर लाइन हाजिर कराना, गौकशी, सट्टेबाजी, अवैध खनन, जुआ आदि को बढ़ावा देना सहित अन्य आरोप लगाए। इस दौरान सुबोध यादव, सत्येंद्र सिंह आर्य, रवीद्र यादव, नत्थू मुकद्दम, सत्यपाल सिंह, क्षेत्रपाल सिंह, कप्तान सिंह, सुखराम, मुन्ने खां, विनय कुमार, इंद्रेश सिंह, संजय कुमार, चंद्रकेश, जयराम सिंह, डा. वीके राजपूत मौजूद रहे।
ढोलना थाना प्रभारी बचा रहे थे अपराधियों को
कासगंज (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव ने कहा कि ढोलना थाना प्रभारी जगपाल सिंह नगला मनी में इुई किशोर की हत्या के अपराधियों को बचा रहे थे। उनके द्वारा नामजद आरोपियों से पांच लाख रुपये लिए गए। उनके बदले में निर्र्दोष लोगों को फंसाया जा रहा था। कई लोगों को हिरासत में लेकर धन वसूली भी की गई। वह जनता की सेवा कर रहे हैं। उनके रहते किसी निर्दोष का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। अपराधी तत्व बख्शे नहीं जाएंगे। लोकसभा चुनाव में जनपद में पार्टी की स्थिति काफी कमजोर हो गई थी। विधानसभा चुनाव तक इस स्थिति में सुधार कराकर जनपद की तीनों सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित कराना उनकी प्राथमिकता है। उनके जिलाध्यक्ष बनने से पहले पार्टी के नाम पर लोगों से वसूली की जा रही थी, जो अब बंद हो गई है। ऐसे लोग ही उनका विरोध कर रहे हैं।