{"_id":"148-86237","slug":"Kasganj-86237-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड ब्रेकर न जेब्रा क्रासिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीड ब्रेकर न जेब्रा क्रासिंग
Kasganj
Updated Mon, 08 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नदरई गेट चुंगी से लेकर मालगोदाम चौराहे के बीच का रास्ता खतरों भरा है। यहां आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर लोग घायल होते हैं। प्रशासन और यातायात पुलिस किसी का भी ध्यान इस ओर नहीं गया है। लोग अरसे से इस इलाके स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रासिंग की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब लोगों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
नदरई गेट चुंगी से मालगोदाम चौराहे तक ट्रैफिक का जबरदस्त दबाव रहता है। प्रतिदिन इस इलाके से सुबह से दोपहर तक 10,000 छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है। सुबह के समय तमाम छात्र-छात्राएं साइकिलों निकलते हैं। कई बार दुघर्टनाएं हो चुकी हैं। छात्र-छात्राएं मौत का शिकार भी हो चुके हैं। पटरियाें पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा रखा है। लोगों को पटरियों पर भी वाहनों से बचाव का रास्ता नहीं मिल पाता। परिणामस्वरूप दुर्घटनाएं होती हैं।
इसके अलावा मिशन चौराहा से मालगोदाम चौराहे तक कई निजी अस्पताल एवं कालोनियों के रास्ते हैं। जहां तेज गति से दौड़ने वाले वाहनों से हादसे होते हैं। इसके बाद भी कहीं न जेब्रा क्रासिंग और न ही स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। कहीं मोड़ होने के संकेत भी नहीं लगे हैं। यातायात संबंधी संकेत न होने से वाहन चालक अपनी ही धुन में हवा से बातें करते हैं। यहां के लोग लगातार जेब्रा क्रासिंग व स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। कारोबारी हृदेश गुप्ता का कहना है कि स्कूलों व अस्पतालों एवं पेट्रोलपंप के क्षेत्रों में जेब्रा क्रासिंग व स्पीड आदि बनाए जाएं, जिससे खतरा टल सके।