फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   न बिजली, न रजबहों में पानी

न बिजली, न रजबहों में पानी

Mon, 01 Sep 2014 05:30 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Mon, 01 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। अगस्त के अंत तक सामान्यत: मौसम के रुख में कुछ नरमी आ जाती थी। लेकिन इस बार बारिश न होने से सूरज के तेवर तल्ख बने हुए हैं। जहां लोग गरमी से राहत के लिए बारिश के लिए दुआएं कर रहे हैं। वहीं, किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे। तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके चलते हर कोई धूप और गरमी से तिलमिला गया। किसान भी सूरज के तल्ख तेवरों से बेहद चिंतित हैं। खेतों की सिंचाई करने को किसानों को न तो उसे पर्याप्त बिजली बिल रही हैं और न ही रजबहों में टेल तक पानी। सूखे के इन हालातों में किसान की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। बिजली का तो हाल है कि नगरीय क्षेत्रों में ही 8 से 10 घंटे बिजली मिल रही है, तो ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। किसानों को ग्रामीण क्षेत्रों में बमुश्किल तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही हैं। बिजली और रजबहों में पानी को लेकर किसान यूनियन के द्वारा कई बार डीएम को ज्ञापन भी दिए, लेकिन हालातों में अभी भी सुधार नहीं है।
विज्ञापन


जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राघव का कहना है कि जनपद में सूखा पड़ रहा है। फसलें सूख रहीं हैं। लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा हैं। उन्होंने कहा कि जनपद को सूखा ग्रस्त घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिली धूप के बीच 10 मिनट वर्षा पानी
कासगंज। पूरे दिन धूप खिली रही। कुछ देर के लिए बादल छाएं और दोपहर 2:45 बजे से मात्र 10 मिनट के लिए बारिश हुईं। यह बारिश भी जनपद के सभी क्षेत्रों में न होकर नगर के कुछ हिस्सों में होकर ही रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed