{"_id":"148-80802","slug":"Kasganj-80802-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में भतीजे की मौत, चाचा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में भतीजे की मौत, चाचा रेफर
Kasganj
Updated Sat, 31 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर। गंजडुंडवारा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मनोज (25) की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा तोताराम को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
मनोज पुत्र खेमकरन निवासी ग्राम जिरौली सुन्नगढ़ी अपने चाचा तोताराम के साथ बाइक से गांव जमालपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। देर रात्रि जब वे मुलायम सिंह यादव इंटर कालेज के पास पहुंचे तो उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन चालक वाहन लेकर घटना स्थल से फरार हो गया। चाचा भतीजे बाइक सहित सड़क पर गिर गए और गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने जब उन्हें सड़क पर गिरा हुआ पाया तो जानकारी पुलिस को दी। दोनों को अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। जबकि चाचा तोताराम की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। मनोज के मौत की खबर जब उसके परिवारीजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम लिए एटा भेज दिया। घटना की प्राथमिक अज्ञात वाहन के खिलाफ दर्ज कर ली गई है।