{"_id":"148-80801","slug":"Kasganj-80801-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने 30 हजार लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार ने 30 हजार लूटे
Kasganj
Updated Sat, 31 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली (ब्यूरो)। ग्राम राजा रिजोला निवासी नत्थू सिंह पुत्र भगवंत सिंह पटियाली से शुक्रवार को बस स्टैंड के पास से अज्ञात बाइक सवारों ने 30 हजार रुपये की नगदी से भरा थैला छीन लिया। वह कस्बा की ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त में 30 हजार रुपये जमा करने के लिए पहुंचा तो समय ओवर होने के कारण कैशियर ने अगले दिन आने के लिए कहा। इसके बाद नत्थू सिंह टैंपो स्टैंड पर आकर बैठ गया। तभी काले रंग की बाइक से दो अज्ञात युवक उसके पास आए और नोटों से भरे थैले को झपट लिया। जब तक नत्थू सिंह चिल्लाता तब तक वह भाग चुके थे। नत्थू सिंह ने कोतवाली में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन