फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   बिजली कटौती से बिलबिलाए लोग

बिजली कटौती से बिलबिलाए लोग

Sat, 31 May 2014 05:30 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Sat, 31 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। बिजली आपूर्ति को लेकर प्रतिदिन हालात विकराल होते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि न दिन में चैन है और न रात को आराम। गुरुवार रात्रि को सहावर गेट इलाके में 24 घंटे में मात्र दो घंटे ही आपूर्ति उपभोक्ताओं को मिली। शुक्रवार को भीषण गरमी में बिजली कटौती से लोग बिलबिला उठे। अब लोगों के अंदर विभाग के प्रति गुस्से क ा गुबार बन रहा है, जो कभी भी फूट सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि नगर में आपूर्ति को कोई रोस्टर निर्धारित नहीं है। मनमाने ढंग से आपूर्ति के आवागमन का क्रम लगा रहता है। गुरुवार को रात में बिजली आपूर्ति दो बजे सुचारु हुई इसके बाद आपूर्ति एक घंटे रुकने के बाद आपूर्ति ट्रिपिंग की भेंट चढ़ गई। सुबह तीन बजे तक आपूर्ति का यही क्रम बना रहा। सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। लगभग 30 मिनट रहने के बाद फिर से ठप हो गई और फिर सांय तक आपूर्ति का कोई अता-पता नहीं रहा।
विज्ञापन


पेयजल की हुई किल्लत
बिजली न आने की स्थिति में घरों में इन्वर्टर भी जवाब दे गए। छतों पर सोकर लोगों ने रात तो गुजार ली, लेकिन सुबह भी जब आपूर्ति नहीं मिली, तो लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया। सुबह से ही लोग हैंडपंपों पर पानी भरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
जर्जर तारों की भी समस्या
सहावर गेट क्षेत्र के बबलू कश्यप, चंदन भारद्वाज, विक्की पांडेय, अतुल जैन, विनोद गुप्ता, सुनील गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता का कहना है इस क्षेत्र में विभाग द्वारा अतिरिक्त कटौती की जा रही है। इस क्षेत्र की गली जौरा भौंरा में विद्युत तार जर्जर हाल में है। इन ताराें में आए दिन फाल्ट की समस्या बनी रहती है। जर्जर तारों की वजह से कहीं न कहीं लाइन में फाल्ट हो जाता है। विभागीय कर्मियों को इसकी शिकायत की जाती है, लेकिन विभागीय कर्मी समय से फाल्ट ठीक करने क ो गंभीरता नहीं दिखाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed