{"_id":"148-79918","slug":"Kasganj-79918-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘विवेचनाओं में वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग बढ़ाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘विवेचनाओं में वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग बढ़ाएं’
Kasganj
Updated Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जनपद में पुलिस कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें एसपी विनय कुमार यादव ने विवेचनाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। कहा गया कि विवेचनाओं में वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग बढ़ाया जाए।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में एसपी ने कहा कि जब भी कोई घटना घटती है, तो घटना स्थल पर तमाम सामग्री मिलती है। इस सामग्री को वैज्ञानिक तरीके से कब्जे में लिया जाए। उसकी फोरेंसिक जांच कराई जाए। कई अनसुलझे मामलों को वैज्ञानिक तरीक ों से सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तकनीकी का इस्तेमाल आज के समय में बेहद जरूरी है, क्योंकि अपराधी भी तकनीकी तरीके से अपराध को अंजाम दे रहे हैं।
यादव ने बताया कि महिलाओं के बयान महिला पुलिस द्वारा दर्ज किए जाएं साथ ही इसकी ऑडियो-वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाए। प्राथमिकी दर्ज करते समय भी इस प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखा जाए। सेमिनार में उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशाें का हवाला भी दिया गया, जो मोहम्मद कासिम बनाम उत्तर प्रदेश राज्य के मामले में दिए गए। प्रशिक्षण कार्यशाला में सीओ क्राइम एके सिंह ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। सहावर सीओ अमृतलाल, पटियाली सीओ अयोध्याप्रसाद सहित सभी थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।