{"_id":"148-79914","slug":"Kasganj-79914-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पश्चिम बंगाल में दोबारा कराएं चुनाव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पश्चिम बंगाल में दोबारा कराएं चुनाव’
Kasganj
Updated Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पुतले फूंके। कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में हिंसा रोकने की मांग की।
जिला सचिव कर्मवीर सिंह सोलंकी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में अंतिम चरण में तृणमुल की गुंडागर्दी रंजिश में बदल गई। हजारों बूथों पर गुंडो ने कब्जा कर लिया। आम जनता को वोट नहीं डालने दिया। वामपंथी एवं सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडों से हमले किए गए। सैकड़ों सदस्य इन हमलों में घायल हो गए। कई स्थानों पर रास्ता रोक कर गोलियां भी चलाई गई। पश्चिम बंगाल में फिर से चुनाव कराए जाएं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। कार्यकर्ताओं के हमलावरों को कड़ी सजा दी जाए। संगठन की ग्रामीण इकाइयों ने विलराम, बिरौंची, गोयती, नगला हाथी, नगरिया, भनुपुरा में ममता के पुतले फूंके गए।