फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   आंधी से टीन व छप्पर उड़े

आंधी से टीन व छप्पर उड़े

Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। शुक्रवार की रात्रि को अंधड़ व तेज हवाओं के चलते पेड़ों की डालियां टूट गईं, जबकि घरों व दुकानों के टीन व छप्पर उड़ गए। रात्रि को हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन शनिवार की सुबह फिर से सूरज के तेवर तल्ख होने से लोग गरमी से परेशान रहे। दिन में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को मौसम का रुख अचानक बदल गया। बादलों के साथ-साथ तेज हवाएं चलना शुरू हो गए। रात्रि में हवाओं में और तेजी आई। आंधी व तेज हवाओं के आने से दुकानों और घरों पर लगी टीनें आदि उड़ गईं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों पर पड़े हुए छप्पर उड़ गए। तेज हवाओं के चलने से पेड़ों की टहनियां भी टूट कर गिर गईं। वहीं, आमों के बागों में छोटे-छोटे आमों को भी नुकसान हुआ। रात्रि के दौरान आंधी के चलने से तापमान भी कम हे गया, जिससे लोगों ने गरमी से राहत मिली। लेकिन सुबह होते ही मौसम ने फिर से करवट ले ली। सूरज के उदय होते ही धूप खिल गईं। तेज चटकीली धूप के चलते लोगों को दिक्कतें हुईं। गरमी से परेशान लोग गरमी से बचाव की के उपाय करते रहे।
विज्ञापन


तेज हवा के झोंके से युवक छत से गिरा
कासगंज (ब्यूरो)। सोरों के पचलना में तेज हवा के झोंके से शुक्रवार की रात्रि एक युवक छत से नीचे गिर गया और गंभीर घायल हो गया।
शुक्रवार की रात्रि गर्मी अधिक होने के चलते बहादुर पुत्र निरोत्तम निवासी पचलाना व अन्य परिवारीजन छत पर सो रहे थे। रात्रि को लगभग एक बजे आंधी आने पर सभी लोग छत से नीचे उतरने लगे। बहादुर छत से उतरने के लिए जैसे ही सीढ़ी की ओर बढ़ा तभी तेज हवा के झोंके से वह छत से नीचे गिर गया। उसके गिरते ही परिवारीजन उसकी ओर दौड़े। उसे आननफानन में रात्रि में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed