फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   सौरभ यादव के समर्थन में उतरा प्रधान संघ

सौरभ यादव के समर्थन में उतरा प्रधान संघ

Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Sun, 04 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ यादव के समर्थन में प्रधान संघ में उतर आया है। प्रधान संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री को भी प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि 22 अप्रैल को जमीन की रंजिश के चलते हत्या के मामले में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ यादव उनके गनर रवी कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में सौरभ के भाई प्रेषित यादव को भी नामजद किया गया है। ज्ञापन में कहा गया कि सौरभ यादव एवं गनर रवी को गलत फंसाया गया, वहीं उसका भाई प्रेषित यादव तो दिल्ली में मौजूद था, जिसके सीसीटीवी फुटेज में मौजूद हैं। उसकी मोबाइल लोकेशन भी उसी क्षेत्र की है। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल में इन तथ्यों की अनदेखी की जा रही है। गनर रवी कुमार की लूटी गई मैगजीन भी पुलिस ने बरामद नहीं की है।
विज्ञापन

प्रधानों ने कहा कि सौरभ यादव को गलत तरीके से फंसाया गया है। प्रधानों ने यह भी कहा कि इस मामले में दिनेश की मौत भी दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा की गई फायरिंग से हुई है। इस मामले में सौरभ पक्ष की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी के आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल सिंह, राजकुमार उपाध्याय, अनार सिंह, रामसहाय, संतोष कुमार, धनश्याम, मनोज यादव, रामनाथ, मायादेवी शाक्य, प्रताप सिंह, महीपाल, सर्वेश, पप्पू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed