{"_id":"148-77475","slug":"Kasganj-77475-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़भाड़ भरे इलाके में विद्युत पोल गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़भाड़ भरे इलाके में विद्युत पोल गिरा
Kasganj
Updated Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से कब कहां हादसा हो जाए कुछ पता नहीं। सोमवार को कस्बा मोहनपुर में एक जर्जर पोल भीड़ भरे इलाके में गिर गया। लेकिन बिजली सप्लाई न आने से यह हादसा बच गया।
इलाके में पोल गिरने के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। उनका आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद कर्मी पहुंचा और उसने लोगों पर ही पोल को तोड़ने का आरोप लगाया। इससे लोगों में कर्मी एवं विभाग के खिलाफ आक्रोश है। लोगों का कहना हे कि क्षेत्र में कई ऐसे विद्युत पोल है, जो काफी पुराने और जर्जर है। कस्बे वासियों ने इस टूटे हुए पोल को ठीक कराने और सिरसौल दरवाजा तिराहे पर जर्जर विद्युत पोल को भी ठीक कराने की मांग की है। मांग करने वालों में गिरीश, सतीश, जय प्रकाश, काली चरन, राम पाल, दिनेश, सुरेश और सुभाष थे।