{"_id":"148-69352","slug":"Kasganj-69352-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 गोवंशों लूट कर ले गए बदमाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 गोवंशों लूट कर ले गए बदमाश
Kasganj
Updated Mon, 11 Nov 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदमाशों ने ग्रामीणों से 24 गोवंशीय पशुओं को लूट लिया। एक ग्रामीण के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 पशुओं को बरामद कर लिया। आरोपियों में दो होमगार्डों के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनमें एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
ललतेश पुत्र सुखपाल निवासी साहनागर पटपरागंज जनपद बदायूं अपने अन्य साथी महेंद्र, किशनलाल, रामरहीस, विजय, रामजीत, दिनेश, जयपाल, चौधरी जुगेंद्र, सोमवीर, रामनिवास इटावा से गोवंश खरीदकर ला रहे थे। वे सहावर थाना क्षेत्र से होकर बदायूं के लिए जा रहे थे। शनिवार की रात रास्ते में वह एक भट्ठा पर रुक गए। रात में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनके गोवंश पशुओं को छीनकर ले जाने लगे। ललतेश ने उनका विरोध किया और अपने पशुओं की रस्सी नहीं छोड़ी। इस पर बदमाशों ने उनके हाथ में गोली मारकर रस्सी को छुड़ा लिया। सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने सुरागकसी कर आरोपियों का पता किया, जिसमें भट्ठा का चौकीदार गुड्डु निवासी नगला रते सुन्नगढ़ी, भागीरथ निवासी बौंदर, होमगार्ड रघुवीर निवासी अलहदीनपुर, होमगार्ड सुरेश निवासी चहकागुनार के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने उनके आरोपियों के यहां दबिश दी। पुलिस ने 11 गोवंश पशुओं को बरामद कर लिया।
सहावर एसओ ने बताया कि आरोपी होमगार्ड रघुवीर को दबोच लिया गया है। 11 गोवंशों को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।