फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   लोहिया ग्रामों में शौचालय निर्माण अधर में लटका

लोहिया ग्रामों में शौचालय निर्माण अधर में लटका

Fri, 08 Nov 2013 05:38 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Fri, 08 Nov 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। निर्मल भारत अभियान के तहत लोहिया ग्रामों को संतृप्त करने के लिए अभियान चलाकर लक्ष्य पूरा करने की योजना जनपद में लापरवाही की भेंट चढ़ रही है। निर्धारित अवधि का आधा समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक अभियान का शुभारंभ नहीं हो सका है। त्योहार की आड़ लेकर इस अभियान को पलीता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालयों के निर्माण की स्थिति काफी खराब है। शौचालयों के निर्माण के लिए जारी किए गए धन से निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा। लोहिया ग्रामों तक की स्थिति काफी खराब है। निर्माण कार्य में सामने आ रही लापरवाही को देखते हुए शासन ने एक पखवाडे़ का अभियान चलाकर शौचालयों के निर्माण के निर्देश जारी किए थे। एक से 15 नवंबर तक अभियान चलाकर लक्ष्य को पूरा किया जाना था। जनपद में वर्ष 2012-13 में चयनित 16 लोहिया ग्रामों में आवंटित 4,093 शौचालय तथा वर्ष 2013-14 के लिए चयनित 22 लोहिया ग्रामों के लिए आवंटित 5,978 शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन इसमें से एक भी शौचालय निर्मित नहीं हो पाया है। प्रत्येक ब्लाक स्तर पर 200 राज मिस्त्री तथा इतने ही मजदूर की व्यवस्था की जानी थी, जिससे एक साथ निर्माण कार्य शुरू हो सके। एक सप्ताह बीत जाने के बाद अभी तक निर्माण को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


00
शौचालय निर्माण के लिए अभियान शुरू करने के लिए उपयुक्त समय नहीं चुना गया है। दीपावली के चलते कई दिन का अवकाश रहा। अब मोहर्रम व द्वितीय शनिवार की वजह से अवकाश रहेगा, जिससे व्यवस्थाएं बनाने में दिक्कतें हो रही हैं। निर्माण के लिए पूरी धनराशि भी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामप्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी, कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed