फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   खुदा की इबादत के लिए उठे हजारों हाथ

खुदा की इबादत के लिए उठे हजारों हाथ

Sun, 11 Aug 2013 05:34 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Sun, 11 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। नगर औैर देहात क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा का अमन चैन की दुआ मांगी। ईद के पावन पर्व पर प्रात: से ही बूढ़े बच्चे और युवक नये नये परिधान पहन कर ईदगाह की तरफ उल्लास के साथ जाते हुए देखे गए। ईदगाह की नमाज मोहनपुर रोड पर मोमिन अंसार की ईदगाह में इमाम किफायत तुल्लाह ने नवाज अदा करायी। थाना रोड स्थिति अहले हदीद, सहावर रोड कुरैसियान ईदगाह, पूरब थोक पश्चिम थोक, गनेशपुर, धबा, पचपोखरा, समसपुर, चिरोला, म्यूनी, कादरगंज और नवाबगंज नगरिया सहित 18 ईदगाहों पर लोगों ने नमाज अदा कर अमन चेन की दुआ मांगी। पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। अपर जिलाधिकारी बाल मयंक मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक आरएन शर्मा, एसडीएम प्रेमनाथ, पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या प्रसाद नगर में भ्रमण कर रहे थे। पर्व को लेकर पालिका ने सफाई के पर्याप्त प्रबंध किए। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह, मेगेंद्र सिंह राठौर, टीआई उम्मेद सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक शैलेंद्र कुमार आदि नगर में सफाई व्यवस्था को देख रहे थे।
विज्ञापन


जगह-जगह हुआ ईद मिलन
गंजडुडवारा (ब्यूरो)। ईद पर्व के चलते कस्बे के मोहल्ला मूलचंद्र, मोहल्ला आबाजी, लाल कुंआ, मोहल्ला खैरू, मोहल्ला इमाम बक्स, मोहल्ला मंसूर, पूरब थोक, पश्चिम थोक आदि जगहों पर ईद मिलन समारोह आयोजित किए गए। नगर में सपा नेता डॉ. देवेंद्र सिंह यादव ने नगर भ्रमण कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। दादा रविंद्र के आवास पर चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी मुनब्बर हुसैन तथा भाजपा अध्यक्ष जिला अल्पसंख्यक मोर्चा इकरार हुसैन, पालिका सभासद मौ. यूसुफ, सपा नेता नदीम हुसैन, व्यापार मंडल नगर महामंत्री नदीम फार्रुख, सपा नेता मु. असरफ कुरैशी, नगर सपा अध्यक्ष मो. नफीस अहमद के आवास पर ईद मिलन सम्पन्न हुए।
विज्ञापन


मोहनपुर रोड पर हुई दिक्कत
गंजडुंडवारा (ब्यूरो)। ईदगाह की नमाज अदा करने जा रहे मोहनपुर रोड स्थित ईदगाह पर नमाजियों को निकलने में दिक्कत महसूस हुई। क्योंकि मोहनपुर रोड को नगरपालिका द्वारा इंटरलॉकिंग ईंटें बिछाने के लिए मिट्टी डाली गयी थी। लेकिन प्रात ही बरसात होने से सड़क पर दल दल जैसी स्थिति पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed