{"_id":"148-60764","slug":"Kasganj-60764-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से लुढ़का पारा
Kasganj
Updated Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मंगलवार की सुबह कासगंज के लिए राहत भरी रही। सुबह जब लोग सोकर उठे तो आसमान में घने बादल छाए थे। मौसम का मिजाज देख भीषण गरमी से परेशान लोगों को सुकून मिला। इसके बाद काले बदरा ऐसे बरसे कि पारा गिरकर 47 से 40 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
जून में पहली बार हुई झमाझम बारिश ने लोगों को दिली सुकून पहुंचाया। कई दिन पहले बढ़ी आर्द्रता बारिश का संकेत दे रही थी। सोमवार को बेहद उमस भरी गरमी के हालात थे। हर कोई गरमी से तौबा कर रहा था लेकिन मंगलवार को मौसम खुशगवार हो गया। सुबह करीब साढ़े सात बजे तेज फुहारों के साथ बारिश का सिलसिला शुुरू हुआ जो पूर्वान्ह ग्यारह बजे तक चला। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। बारिश थमने के बाद भी बादल घिरे रहे, ठंडी हवाएं चलती रहीं। बदले मौसम का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया।
अच्छी बारिश के कारण किसान भी खुश नजर आए। खेतों में इन दिनों मक्का आदि की बुवाई का काम चल रहा है। खेतों मे बारिश का इतना पानी हो गया कि फसल की बुवाई आसान हो गई। पटिया नगला के किसान शंकर पाल ने बताया कि बारिश से खेती के लिए बेहद लाभ होगा। अगले दिन से ही किसान खेत में जुताई शुरू कर देगा।