फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   ‘सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापरक हो’

‘सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापरक हो’

Wed, 06 Mar 2013 05:30 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Wed, 06 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। डीएम मासूम अली सरवर की अध्यक्षता में कासगंज के तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम के समक्ष फरियादियों ने 178 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किए। इन प्रार्थनापत्रों बिजली की शिकायतें अधिक होने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम ने कहा कि सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापरक होना चाहिए। फोन से प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की जांच की जाएगी। उन्होंने विभिन्न प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अवैध धन वसूली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। वहीं, विद्युत विभाग की निरंतर अधिक शिकायतें आने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिन विभागों की शिकायतें अधिक मिलेंगी, उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इनमें अधिकांश प्रार्थनापत्र बिजली बिल अधिक राशि के आने, विद्युत आपूर्ति में सुधार कराने, अवैध कब्जा हटवाने, पैमाइश कराने, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन दिलाने, अवैध अतिक्रमण हटवाने, चकरोड खुलवाने, आर्थिक सहायता, आवास दिलाने, नगर में गलियों की टूटी सड़कों, गंदगी और जलभराव आदि से संबंधित थे। इलाहाबाद बैंक कासगंज शाखा द्वारा छात्र-छात्राओं की आवेदन फीस जमा कर लेने के बावजूद यूनीवर्सिटी के खाते में ट्रांसफार्मर न किए जाने के मामले में डीएम ने नाराजगी व्यक्त कर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय, एसडीएम कासगंज संतोष कुमार वैश्य, सीएमओ डा. वीके सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, तहसील पटियाली में एडीएम बीएम मिश्र तथा तहसील सहावर में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याओं, शिकायतों को सुनकर उनके शीघ्र निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


डीएम के तेवर नजर आए तल्ख
कासगंज (ब्यूरो)। तहसील दिवस के दौरान एक शिकायतकर्ता के बार बार झूठी शिकायत दिए जाने का मामला सामने आने पर डीएम ने शिकायतकर्ता को फटकारा और और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, मतदाता पहचान पत्र के नाम पर 250 रुपये लिए जाने की शिकायत पर उन्होंने आरोपी को जमकर लताड़ पिलाई और शिकायतकर्ता के 250 वापस कराए। साथ ही आरोपी को जेल भेजने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed