फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   श्रद्धालुओं के सैलाब से थम गया शहर

श्रद्धालुओं के सैलाब से थम गया शहर

Wed, 06 Mar 2013 05:30 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Wed, 06 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। भोले बाबा के सत्संग को लेकर एक दिन पूर्व ही भक्तों का डेरा जिला मुख्यालय पर आयोजन स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में जमने लगा। लोग अपने वाहनों व अन्य साधनों से समागम में पहुंचे थे। कासगंज बरेली, कासगंज अमांपुर मार्ग, सैलई मार्ग पर भीड़ का जबरदस्त आलम देर सायं तक बना रहा।
विज्ञापन

कासगंज अमांपुर मार्ग से सैलई जाने वाले मार्ग के श्री श्री इंस्टीट्यूट के मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आने वाले भक्तों का दबाव कासगंज बरेली मार्ग से सर्वाधिक था। वाहनों को बारह पत्थर मैदान में पार्क कराया गया। लेकिन वाहनों व भीड़ की तादात इतनी अधिक थी, जिसका अंदाजा पुलिस प्रशासन को भी नहीं था। समागम समाप्त होने के बाद जैसे ही श्रद्धालु वापसी के लिए प्रस्थान करने लगे और अपने वाहन लेकर निकले, बस इसी के साथ ही सड़कों पर वाहनों के पहिए ठहर गए। बाहर से आने जाने वाले लोग रास्ते में ही फंसे बने रहे। वहीं, क्षेत्रीय लोगों को भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रेलगाड़ियों में भी चला भक्तों का रेला
कासगंज (ब्यूरो)। कासगंज रेलवे स्टेशन पर भोलेबाबा के भक्तों का जबरदस्त सैलाब नजर आया। जहां रेलगाड़ियां भक्तों से ठसाठस भरकर आई थीं और समागम समाप्त होने के बाद रेलगाड़ियां ठसाठस भरकर गई। ट्रेन के कंपार्टमेंट में खड़े होने को जगह नहीं थी। रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ डटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोलेबाबा के सेवादार संभाले थे व्यवस्था
कासगंज (ब्यूरो)। भोलेबाबा के सेवादार भक्त समागम कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभाले थे। ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर भक्तों को पानी पिलाने का काम सेवादारों द्वारा किया जा रहा था। पंडाल में भक्तों को बैठाने से लेकर सड़क यातायात में ये सेवादार जुटे नजर आए। महिला सेवादार भक्तों को लगातार पानी पिलाती रहीं।

खाद्य सामग्री का नजर आया टोटा
कासगंज (ब्यूरो)। समागम स्थल के आसपास के इलाके में तमाम ठेलों पर खाद्य पदार्थों के स्टॉल सजे हुए थे। ये खाद्य पदार्थों के स्टॉल कुछ ही देर में खाली हो गए। पूरे अमांपुर रोड पर जगह जगह ये स्टॉल लगे हुए थे, सैलई रोड पर भी यही आलम बना हुआ था।


तमाम भक्त नहीं पहुंच पाए समागम स्थल तक
कासगंज (ब्यूरो)। भीड़ के जबरदस्त सैलाब के चलते तमाम भक्त ऐसे भी रहे, जो समागम स्थल तक नहीं पहुंच पाए। भीड़ के दबाव के कारण तमाम लोगों को मायूस होना पड़ा। ऐसे मायूस लोग अपने आप को कोस रहे थे कि वे पहले क्यों नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed