फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   सड़क के दूसरे किनारे पोल लगाने पर रोष

सड़क के दूसरे किनारे पोल लगाने पर रोष

Sat, 09 Feb 2013 05:30 AM IST
Kasganj
Kasganj Updated Sat, 09 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। बिजली विभाग के नगर में सड़क के दूसरे किनारे पर भी विद्युत पोल लगाए जाने से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंप पोलों को न लगवाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता ने कहा कि नगर के बाजार काफी संकरे हैं। विभाग द्वारा सड़क के दूसरे किनारे पर भी विद्युत पोलों को लगाए जाने से सड़कों की चौड़ाई और भी प्रभावित होगी। इसका असर बाजार में पड़ेगा। बाजार में जाम की समस्या होगी। वहीं, व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना होगा। विभाग को पोल बदलने हैं तो जहां पूर्व में पोल लगे हैं, उन्हीं स्थानों पर पोलों को लगाया जाए। महामंत्री अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा सड़क के दूसरे किनारे पर पोल लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। विभाग की इस कार्रवाई से अतिक्रमण को बढ़ावा मिलेगा। जिस साइड पर पहले पोल लगे हुए हैं, उसी साइड पर नए पोल लगाए जाएं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष दविंदर चंडौक, रविकांत सक्सेना, अनुरुद्ध पल्तानी, अनिल अग्रवाल, सत्येन्द्र पंडा, मनोज अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, अरुण माहेश्वरी, सतवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed