{"_id":"148-49138","slug":"Kasganj-49138-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगलिक कार्यक्रमों का ‘उत्सव’ शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगलिक कार्यक्रमों का ‘उत्सव’ शुरू
Kasganj
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सहालग का सीजन शनिवार से शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर आयोजक भी पूरी तरह से मुस्तैद हो चुके हैं। घरों पर मांगलिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हो चुका है। शुक्रवार से ही वैवाहिक स्थल को दुल्हन की तरह सजा दिया गया।
देवोत्थान एकादशी पर लगभग दो दर्जन बारातें शहर में आनी है। इतनी ही बारातों के शहर से बाहर जाने की तैयारी है। इसके चलते घरों पर मंडप गाड़ने, हल्दी तेल चढ़ाने की रस्मों सहित अन्य की अदायगी की गई। घरों पर जुड़े काफी संख्या में नाते रिश्तेदारों ने भी वैवाहिक आयोजनों के चलते भरपूर मनोरंजन किया। घरों पर देर सांय से ही ढोल, मजीरे की आवाजें सुनाई देने लगी। महिलाओं ने वैवाहिक रस्मों से संबंधित भजन, गीत आदि प्रस्तुत किए। शुक्रवार से ही वैवाहिक स्थलों को सजाने का कार्य चलता रहा।