{"_id":"148-49065","slug":"Kasganj-49065-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसकेएम की जूनियर स्काउट टीम बनी विजेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसकेएम की जूनियर स्काउट टीम बनी विजेता
Kasganj
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। एसकेएम इंटर कालेज क ी स्काउट टीम ने जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडलीय स्काउट रैली 2012 में हिस्सा लिया। नगर स्तर जूनियर स्काउट वर्ग में मंडल स्तर पर टीम प्रथम रही।
अलीगढ़ मंडल मुख्यालय पर आयोजित मंडलीय रैली में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. अंजना गोयल ने स्काउट दल एवं स्काउट मास्टर अभिषेक पांडेय को शील्ड प्रदान की। यह टीम गुरुवार को अपने विद्यालय वापस पहुंची। स्काउट टीम के द्वारा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार शास्त्री को शील्ड समर्पित की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. शास्त्री ने सभी प्रतिभागी स्काउट एवं स्काउट मास्टर के प्रदर्शन की प्रशंसा की और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव, जिला कमिश्नर स्काउट रवी कांत माहेश्वरी, जिला संगठन कमिश्नर गोपाल कृष्ण दीक्षित, जिला कमिश्नर गाइड फूलवती अग्रवाल, भारत सिंह यादव, राकेश कुमार माहेश्वरी, डीएसपाल ने शुभकामनाएं दीं।