{"_id":"148-49010","slug":"Kasganj-49010-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा भाव के साथ किया गायों का पूजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा भाव के साथ किया गायों का पूजन
Kasganj
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। गोपाष्टमी पर नगर में श्रद्धालुओं ने गौ पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए। नगर में गायों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं द्वारा गौ पूजन किया गया और आरती उतारी गई। गौ सेवा के लिए लोगों ने दान पुण्य भी किया। जिन परिवारों में गाय का पालन होता है, उन परिवारों में गायों के पूजन और उन्हें भोग खिलाने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया।
नगर की नदरई गेट स्थिति गौशाला पर सुबह के समय गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आचार्य जगदीश प्रसाद विरथरे ने मंत्रोच्चारण के साथ गौ पूजा संपन्न कराई। गौशाला कमेटी के संचालक सुभाष चंद्र गर्ग व अन्य लोगों के द्वारा पूजा अर्चना में हिस्सा लिया गया। इसके पश्चात गायों को पीत वस्त्र उड़ाए गए। उनके सिर पर कलावा और पीले कपड़े की पगड़ी बांधी और माथे पर पीला तिलक करके शोभायात्रा शुरू कराई गई। शोभायात्रा में काफी संख्या में गाय थीं, जिन्हें ग्वाले लेकर चल रहे थे। राधा कृष्ण की झांकी भी शोभायात्रा में शामिल की गई। शोभायात्रा गौशाला से शुरू होकर मिशन चौराहा, नदरई गेट, गांधी मूर्ति, बिलराम गेट, सोरों गेट सहित विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए गौशाला पर संपन्न हुई।
इस अवसर पर गायों और गौवंश के संरक्षण के लिए लोगों के द्वारा पहल भी की गई। गौ शोभायात्रा के दौरान नगर पालिकाध्यक्ष रूपकिशोर कुशवाहा, प्रमोद जाजू, कौशल किशोर साहू, उमेश बंसल, केपी सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, जयसिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।