फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   एफडीआई के विरोध में भाजपाइयों ने दिया धरना

एफडीआई के विरोध में भाजपाइयों ने दिया धरना

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
Kasganj Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी ने एफडीआई के विरोध में प्रभूपार्क पर धरना दिया। इसके बाद राज्यपाल से संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से एफडीआई के दुष्परिणामों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया तथा इसे लागू न करने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिला प्रभारी रघुराज ने कहा कि एफडीआई लागू होने से देश पर इसका व्यापक असर पड़ेगा। खुदरा क्षेत्र में आने वाली कंपनियां जितनी संख्या में युवाओं को रोजगार देंगी। उससे कई ज्यादा घरेलू व स्थानीय व्यापार को नुकसान होगा। एफडीआई के चलते पूरा यूरोप आर्थिक बदहाली का शिकार है। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पुंढीर ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था खेती व कृषि आधारित उद्योगों पर आश्रित है। एफडीआई से किसान को अपनी उपज का पूरा लाभ नहीं मिलेगा। देश में 1.20 करोड़ दुकानों से 4.40 करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ है। देश की 30 प्रतिशत जनसंख्या इन्हीं दुकानों पर आश्रित है। एफडीआई लागू होने से इतने लोग बेरोजगार होंगे। इस दौरान डॉ. ज्ञानप्रकाश गुप्ता, अनिल पांडेय, मनोज शर्मा, प्रवीन चौहान, मुकेश वार्ष्णेय, जगदीश भदौरिया, डॉ. नरेन्द्र सिंह परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed