{"_id":"148-48923","slug":"Kasganj-48923-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय के लिए वित्त विहीन शिक्षकों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय के लिए वित्त विहीन शिक्षकों का धरना
Kasganj
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों को शीघ्र मानदेय देने की मांग की गई। इस मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सरकार बनने पर माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों को मासिक मानदेय देने की घोषणा की थी। अब सरकार बने आठ माह हो चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें मानदेय नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने मानदेय के संबंध में कोई प्रक्रिया भी आरंभ नहीं की है। लेखा अनुदान से 538 करोड़ रुपये देने की जो घोषणा की गई थी, वह भी खोखली साबित हो रही है। अभी तक लेखा शीर्षक का खाता तक नहीं खुल सका है। उन्होंने कहा कि यदि 26 नवंबर तक मानदेय की घोषणा नहीं की गई, तो 27 नवंबर से वित्त विहीन शिक्षक विधानसभा के सामने धरना देने को मजबूर होंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरिओम वर्मा, ओमप्रकाश राजपूत, आशीष पुंढीर, अरमान खान, अनुज प्रताप सिंह, अशोक, महेंद्र आदि मौजूद रहे।