{"_id":"148-48921","slug":"Kasganj-48921-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कली का लहंगा, कोलकाता कढ़ाई की साड़ी लुभा रही ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कली का लहंगा, कोलकाता कढ़ाई की साड़ी लुभा रही
Kasganj
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जमाना फैशन का है। सहालगों में दूल्हा दुल्हन के सजने पर परिवार वालों का विशेष ध्यान है। अलग हटकर दूल्हा दुल्हन दिखाई दें, इस बात का कपड़ाें की खरीदारी करते समय पूरा ध्यान रखा जा रहा है। दुल्हन के लिए जहां कली दार लहंगा व कोलकता कढ़ाई की साड़ी मन लुभा रही है, तो वहीं दूल्हा की शेरवानी एवं कोट पेंट की खरीदारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सहालगों के सीजन को देखते हुए वस्त्र विक्रेताओं ने विशेष तैयारियां कर रखी है। नई डिजाइन व नई फैशन के वस्त्रों का स्टॉक किया गया है। विक्रेताओं ने दूल्हा दुल्हन के कपड़ों को लेकर सबसे अधिक जोर दिया है। उनके द्वारा बाहर से तरह तरह के कपड़े मंगाकर रखे गए हैं। जिन परिवारों में वैवाहिक आयोजन नजदीक हैं वे बाजार से खरीददारी में जुटे हुए हैं। दुल्हन के कपड़ाें पर आयेाजक विशेष ध्यान दे रहे हैं। वस्त्र विक्रेता गौरव अग्रवाल के अनुसार दुल्हन के लिए कलीदार लहंगा व कोलकता कढ़ाई की साड़ी लोगों का मन लुभा रही है। इनकी कीमतें भी ऐसी हैं जो आसानी से खरीदी जा सकें। कोलकता कढ़ाई की साड़ी पंद्रह सौ की रेंज से शुरू होती है, तो वहीं कलीदार लहंगा छह से चौदह हजार तक की रेंज में बाजार में मौजूद है। जिसकी जैसी क्षमता है उस हिसाब से दुल्हन के कपड़ाें की खरीदारी हो रही है।
आयेाजक इस बात का भी ध्यान रख रहे कि घोड़ी पर बैठते समय दूल्हा भी आकर्षक दिखाई दे। दूल्हा के लिए शेरवानी क ी खरीदारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेडीमेड वस्त्र विक्रेताओं के यहां तरह तरह की शेरवानियां, आकर्षक कोट पेंन्ट आदि सजे हुए दिखाई दे रहे हैं। तो तमाम लोग ऐसे भी है जो अपनी फिटिंग के हिसाब से टेलर के यहां इनको तैयार करा रहे हैं। युवतियाें को भा रहे है आकर्षक लांचा, वैवाहिक कार्यक्रमों को देखते हुए किशोरवय बालिकाएं एवं युवतियां भी कपड़ों पर विशेष ध्यान दे रही हैं। उनके द्वारा भी बाजार से कपड़ों की खरीदारी की जा रही है, ताकि वैवाहिक आयोजन के दौरान वे आकर्षक दिख सकें। युवतियों एंव किशोरियों को लांचा सबसे अधिक भा रहा है। इनकी कीमत भी बाजार में 3 हजार से 5 हजार तक की रेंज में है।