{"_id":"148-48803","slug":"Kasganj-48803-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहावर को मिलेगी निर्बाध बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहावर को मिलेगी निर्बाध बिजली
Kasganj
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सहावर। विद्युत विभाग द्वारा कसबा का फीडर देहात से अलग कर दिया गया है। अब कसबावासियों को निर्बाध रूप से बिजली मिल सकेगी। इसके साथ ही लोगों की वर्षों से चली आ रही मांग पूरी हो गई। इससे कस्बावासियों में हर्ष की लहर है।
अधिशाषी अभियंता पीआर सिंह यादव ने बताया अब सहावर कसबावासियों को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। पूर्व में एक ही फीडर होने के कारण फाल्ट आ जाने से कसबा की भी सप्लाई काटनी पड़ती थी। लेकिन अब इस गंभीर समस्या का समाधान हो गया है। सहावर के एसडीओ नेमीचंद ने बताया कि कसबा का फीडर अलग किए जाने का कार्य लगभग एक वर्ष से चल रहा था जो अब जाकर पूरा हो सका है। मुहल्ला चौधरी निवासी फैजान खान ने कहा है कि विभाग द्वारा कसबा का फीडर अलग कर दिए जाने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। स्थानीय उपकेंद्र के प्रभारी योगेश कुमार कुलश्रेष्ठ की फीडर अलग किए जाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कसबा के गौरव वार्ष्णेय, संजय कुमार साहू, पवन कुमार वार्ष्णेय, रमन कुमार साहू, वसीम अहमद खूसरू, असलम मास्टर, समाजसेवी डा.अतहर हमीद खान, बॉबी अजीम, संजय वर्मा, मुशीर अहमद आदि ने फीडर अलग हो जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।