{"_id":"148-48801","slug":"Kasganj-48801-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के प्रयास की शिकायत पर पिता का पैर तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेप के प्रयास की शिकायत पर पिता का पैर तोड़ा
Kasganj
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र में बलात्कार के प्रयास की शिकायत करने पर आरोपियों ने किशोरी के पिता का पैर तोड़ दिया। आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई गई है, वहीं सिढ़पुरा थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला से बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की है।
अमांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडा में 14 वर्षीय पीलू पुत्री पीपलेंद्र (दोनों नाम काल्पनिक) के साथ गांव के ही अरविंद और अन्य चार लोगों ने बलात्कार का प्रयास किया। किशोरी ने घर आकर इसकी जानकारी अपने पिता को दी। पिता ने आरोपी के घर जाकर इसकी शिकायत की तो आरोपी के परिवारीजनों ने उसे पीट कर घायल कर दिया। पिटाई से किशोरी के पिता की पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार हैं।
सिढ़पुरा के नगला सैनी की विशु पत्नी राजू (दोनों नाम काल्पनिक) 19 मई को खेत पर थी। तभी गांव के ही जयप्रकाश ने बलात्कार किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न्यायालय में आरोपी के खिलाफ वाद दायर किया गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।