{"_id":"148-48798","slug":"Kasganj-48798-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडिट को अभिलेख उपलब्ध न कराना पड़ा महंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आडिट को अभिलेख उपलब्ध न कराना पड़ा महंगा
Kasganj
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों द्वारा निरीक्षण को पहुंचने वाली ऑडिट टीम को अभिलेख उपलब्ध कराने में लापरवाही बरती जा रही है। चार विद्यालयों के द्वारा टीम को आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। विद्यालयों की इस लापरवाही को गंभीरता से लिया गया है। चार विद्यालयों के वेतन रोकने की कार्रवाई बीएसए ने की है। शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को मिलने वाली मदद सहित अन्य अभिलेखों की जांच-पड़ताल के लिए ऑडिट की कार्रवाई विभाग द्वारा कराई गई। ऑडिट टीम जब निरीक्षण को पहुंची तो शशी बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ौला, मानपाल सिंह जूनियर हाईस्कूल महावर, शिवप्रताप जूनियर हाईस्कूल स्योडी शेखपुर, रामस्वरूप जूनियर हाईस्कूल मधुपुरा के प्रधानाध्यापकों और प्रबंध समिति ने ऑडिट टीम को अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। विद्यालयों द्वारा अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने के मामले को ऑडिट टीम ने गंभीरता से लिया। टीम ने इन चारों विद्यालयों की इस लापरवाही की पूरी रिपोर्ट बेसिक शिक्षाधिकारी को साैंप दी। टीम ने अपनी रिपोर्ट में इन विद्यालयों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की भी संस्तुति की। बेसिक शिक्षाधिकारी दीवान सिंह ने इन सभी विद्यालयों के वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन