{"_id":"148-48731","slug":"Kasganj-48731-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक का सिर फोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक का सिर फोड़ा
Kasganj
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक का सिर फोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है।
घटना ग्राम नगला पोपी की है। सरिता और गीता पुत्री लाखन सिंह (सभी नाम काल्पनिक) शनिवार को अपने पिता को खेतों पर खाना देने जा रही थीं। रास्ते में पहले से ही मौजूद भैसोरा खुर्द के गुडडु एवं वीरेश ने सरिता और गीता को जबरन रोक लिया और उनके साथ अश्लील हरकते करने लगे। युवकों की अश्लील हरकतों का दोनों ने विरोध किया एवं शोर मचा दिया। ढोलना के ग्राम नगला रज्जी निवासी कालीचरन नगला पोपी में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवकाें ने उनको पीटते हुए सिर फोड़ दिया। उनके गंभीर चोटे आ गई। जानकारी मिलने पर गांव के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने एक आरोपी गुडडु को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी वीरेश मौके से भाग गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने गिरफ्त में आए गुड्डु को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई गई है। पुलिस ने गुड्डू को जेल भेज दिया है और उसके फरार साथी को तलाश रही है।