फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   भाइयों के माथे पर तिलक कर की दीर्घायु की कामना

भाइयों के माथे पर तिलक कर की दीर्घायु की कामना

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
Kasganj Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। यम द्वितीया एवं भाई दूज का पर्व परपंरागत तरीके से उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर रोली का तिलक लगाकर अक्षत लगाए और उनकी दीर्घायु व समृद्धि की कामना की। भाइयाें ने इस मौके पर अपनी बहनों को उपहार दिए। दिन भर भाई दूज के पर्व का उत्साह घर परिवारों में नजर आया। बाजारों में भी रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन

भाई दूज के पर्व की घरों में पहले से ही तैयारियां चल रही थी। गुरुवार सुबह से ही दूज पर्व की पूजा का सिलसिला शुरू हो गया। जिन परिवारों से भाइयों को बाहर अपनी बहनों के यहां जाना था। उन परिवारों में सुबह के समय ही पूजा का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे समय से भाई अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके। बहनों ने अपने घरों के दरवाजे पर परंपरागत तरीके से दूज की पूजा की। इसके बाद घरों में बनाए गए चौक पर बैठकर भाई दूज की कथा सुनाई गई। इस दौरान भाइयों के मस्तक पर लगाने वाले अक्षत बहनों के द्वारा तैयार किए गए। पूजा अर्चना के बाद तिलक कार्यक्रम शुरू हुए और बहनों ने भाइयों के तिलक लगाए और उनकी आरती करके दीर्घायु की कामना की। भाई दूज के तिलक कार्यक्रमों ेका सिलसिला रात्रि तक चलता रहा। बहनों के द्वारा भाइयों के तिलक लगाने तक व्रत किए। जब भाइयों के तिलक लगा लिए उसके बाद ही बहनों के द्वारा भोजन आदि ग्रहण किया गया। छोटे बच्चों के बीच भाई दूज के पर्व क ो लेकर काफी क्रेज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed