फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   पचवाला फैक्ट्री से दो लाख की चोरी

पचवाला फैक्ट्री से दो लाख की चोरी

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
Kasganj Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। शहर की पचवाला फैक्ट्री पर दीपावली की रात्रि को चोरों ने दो लाख की नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शहर के नदरई गेट इलाके में स्थित पचवाला फैक्ट्री पर मंगलवार की रात्रि साढ़े आठ बजे तक लक्ष्मी पूजन एवं कर्मचारियों को उपहार आदि प्रदान किए गए। इसके पश्चात फैक्ट्री स्वामी गौरव जाजू एवं प्रमोद जाजू फैक्ट्री बंद कराकर घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने फैक्ट्री पर धावा बोल दिया। चोरों ने फैक्ट्री के प्रबंधकीय कक्ष एवं फैक्ट्री स्वामी के कक्ष के ताले चटका लिए। फैक्ट्री स्वामी के कक्ष की अलमारी में से दो लाख रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा एक थैले में काफी रेजगारी थी। इस थेले को भी चोरों ने ले जाने की कोशिश थी। रेजगारी का वजन अधिक होने के चलते छत की ओर बदमाश थैला नहीं खींच पाए और वह वहीं पर पड़ा रह गया। चोरों ने थैले में रस्सी भी बांध ली थी। कार्यालय में मिले छोटे नोट एवं फटे नोटों को चोर यूं ही मेज पर छोड़ गए। फैक्ट्री स्वामी जाजू को घटना की जानकारी बुधवार की संाय करीब पांच बजे हुई। जब वे फैक्ट्री पहुंचे तो फैक्ट्री के कार्यालय के ताले टूटे थे और सामान बिखरा हुआ था। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली पुलिस को फैक्ट्री स्वामी ने चोरी की तहरीर दी है। अभी तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी। चोरों का भी सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed