{"_id":"148-48419","slug":"Kasganj-48419-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दस जुआरी दबोचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दस जुआरी दबोचे
Kasganj
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज । दीपावली के पर्व आते ही जुआरियों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। कोतवाली क्षेत्र में जुआ खेलते दस जुआरियों को पुलिस ने दबोच लिया। नगदी व ताश की गड्डी भी मौके से बरामद की गई है।
पुलिस को नगर के गंदानाला क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मौके से दस जुआरियों को जुआ खेलते हुए दबोच लिया। इन जुआरियों में सोनू निवासी मोहल्ला मोहन, अशोक निवासी रामवली कालोनी, राजू निवासी गंगेश्वर कालोनी, धर्मेंद्र, इमरान, रानू, अरनेश निवासी गंदानाला, आसिफ निवासी गली गद्दियान, श्रीकिशन निवासी मुंशीलाल चौक, नीरू निवासी चित्रगुप्त कालोनी शामिल हैं। पुलिस ने जुआ के फड़ से 1430 रुपये, जुआरियों की जेब से 2100 रुपये, ताश की गड्डी भी पुलिस ने बरामद कर ली। सभी जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया है।