फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   धनतेरस को बाजार गुलजार, कड़ी सुरक्षा

धनतेरस को बाजार गुलजार, कड़ी सुरक्षा

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Kasganj
Kasganj Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। धनतेरस की पूर्व संध्या से ही बाजार गुलजार हो गए हैं। व्यापारियों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है। ग्राहकों के बाजार में खरीदारी को पहुंचने से चहल-पहल भी काफी बढ़ गई है, वहीं प्रशासन ने धनतेरस पर रविवार को शहर के बाजारों में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
विज्ञापन

धनतेरस पर वैसे तो सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की परपंरा है। चूंकि दोनों धातुएं काफी महंगी हो जाने से आम आदमी की पहुंच से दूर हो चुकी हैं। ऐसी स्थिति में इलेक्ट्रानिक, पीतल, स्टील के बर्तन समेत अन्य वस्तुओं की ओर लोगों का रुझान काफी बढ़ गया है। धनतेरस पर बर्तनों की खरीद अधिक होती है। इसी वजह से बर्तन बाजार में दुकानों पर तरह-तरह के बर्तन सज गए हैं। ग्राहक भी आकर्षित हो रहे हैं। हालांकि सर्राफा कारोबारियों ने भी पर्व की तैयारियां की हैं। सोने चांदी के बर्तन के अलावा पक्की चांदी के लक्ष्मी गणेश के सिक्के, पुराने सिक्के, चांदी के डॉलर आदि स्टॉक किए गए हैं। इलेक्ट्रानिक्स विक्रेताओं ने भी तैयारियां की हैं। टीवी, डीवीडी, घड़ियंा, आई पॉड, मोबाइल, कैमरे, वाशिंग मशीन आदि विक्रेताओं ने दुकानों पर सजाई हुई हैं। धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजार गुलजार रहे। कारोबारी अदीप अग्रवाल ने बताया कि पर्व को लेकर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं। इलेक्ट्रानिक आइटमों की कई वैरायटी दुकानों पर मंगाई गई हैं। सर्राफा कारोबारी योगेश गौड़ एवं बर्तन कारोबारी गुंजन अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस के लिए पर्याप्त वैरायटी हैं।चार पहिया वाहन रहेंगे बाजार में प्रतिबंधित, धनतेरस पर रविवार को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बाजार में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। सभी तरह के चार पहिया वाहन धनतेरस के दिन बाजार में नहीं जाएंगे। नदरई गेट पर नेशनल टाकीज से, बिलराम गेट चौराहे से, अंबेडकर तिराहे से, सहावर गेट रेलवे फाटक से बाजार में चार पहिया वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सुबह नौ बजे से रात्रि तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। सीओ एके सिंह ने बताया कि इसके अलावा सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह जगह पुलिस के जवान व पुलिस पिकैट रहेगी, जबकि नगर के अन्य मार्गों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed