{"_id":"148-47909","slug":"Kasganj-47909-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"इरम ने किया जनपद का नाम रोशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इरम ने किया जनपद का नाम रोशन
Kasganj
Updated Sun, 04 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। नगर की छात्रा इरम ने जनपद का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री के हाथों एम टेक में स्वर्ण पदक मिलने से वह और परिवारीजन गदगद हैं। छात्रा पहले भी रजत पदक प्राप्त कर चुकी है। वह पीएचडी कर देश सेवा करना चाहती है।
नगर के मुहल्ला नवाब निवासी अब्दुल मदनान की पुत्री कुमारी इरम अख्तर ने मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कालेज गोरखपुर से एम टेक पॉवर इलेक्ट्रानिक्स एंड ड्राइव्स में 82.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। इस सफलता पर विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारेाह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे ने उन्हें गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। छात्रा बचपन से ही काफी मेधावी रही है। जीजीआईसी कासगंज से हाईस्कूल उत्तीर्ण करने के बाद राजकीय पालीटेक्निक बरेली से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रही थी। वर्ष 2010 में लखनऊ के बाबू बनारसी दास इंजीनियरिंग कालेज में इलेक्ट्रीकल्स में बी ैटेक की डिग्री प्राप्त की। टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से उन्हें दूसरा स्थान मिला था। उस समय राज्यपाल बीएल जोशी एवं पदम भूषण डा. जी माधवन नारायण ने रजत पद एवं प्रशस्ति पद देकर सम्मानित किया था। इस सफलता से परिवारीजन बेहद प्रसन्न हैं। परिवारीजनों का कहना है कि उनकी पुत्री ने जनपद का गौरव बढ़ाया है और साबित कर दिया है कि बेटियां भी बेटों से कम नहीं। छात्रा इरम कहती है कि वह आईटीआई से पीएचडी कर देश सेवा करना चाहती है। उसका मानना है कि बेटियों को भी पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।