{"_id":"148-47678","slug":"Kasganj-47678-148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया जमा किए बगैर कनेक्शन जोड़ा तो कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया जमा किए बगैर कनेक्शन जोड़ा तो कार्रवाई
Kasganj
Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। प्रभु पार्क बिजली घर पर विद्युत विभाग द्वारा कैंप लगाया गया, इसमें नौ लाख रुपये की वसूली बकाएदारों से की गई। वहीं, बकाया जमा न करने पर 20 कनेक्शन भी काटे गए।
विद्युत उपकेंद्र प्रभुपार्क पर विद्युत विभाग द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में जिन उपभोक्ताओं के बिलों में गड़बड़ी थी, उनके बिलों का संशोधन किया गया। वहीं, बड़े बकाएदारों से नौ लाख रुपये की वसूली की गई। तीन लाख रुपये के 20 बकाएदारों के कनेक्शन भी विच्छेदित किए गए। अवर अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा लक्ष्मीगंज, सोरों गेट और नदरई गेट सहित अन्य क्षेत्रों में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके कनेक्शन बकाए के चलते काट दिए गए हैं, वे अपने बकाए को शीघ्र जमाकर कनेक्शनों को जुड़वा लें। यदि बकाएदार अपने कटे हुए कनेक्शनों को बकाए को जमा किए बिना ही जोड़ लेते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।झंवर।