फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Police arrested Shiv Sena activist in Varanasi on republic day 2019

शिवसेना के कार्यकर्ताओं को तिरंगा फहराने से रोका, पुलिस ने की गिरफ्तारी

Sat, 26 Jan 2019 10:19 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 26 Jan 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
Police arrested Shiv Sena activist in Varanasi on republic day 2019
देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
वाराणसी में पुलिस ने शिवसेना के कार्यकर्ताओं को तिरंगा फहराने से रोका। शिवसेना के कार्यकर्ता पंचगंगा घाट स्थित माधव राज धरहरा पर तिरंगा झंडा फहराने जा रहे थे, जिसके बाद पुलिस और शिवसेना के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


वाराणसी के अस्सी घाट से 70 वें गणतंत्र दिवस खुशियों में तिरंगा यात्रा लेकर निकले शिवसैनिकों को तिरंगा फहराने से जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका में रोककर हिरासत में ले लिया। शिवसेना के वरिष्ठ नेता अरुण पाठक ने कहा कि जब पहली बार 1995 में माधव राज धराहरा पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया था, उसके बाद उन्हें गिरफ्तार करते हुए एक हफ्ते के लिए जेल भेज दिया गया। उसके बाद सन 1997 में भी पुलिस ने तिरंगा फहराने से रोकते हुए उन्हें 23 दिनों के लिए जेल भेज दिया था। अरुण पाठक ने कहा कि तब से हर वर्ष तिरंगा यात्रा निकाल उस स्थल पर तिरंगा फहराने का प्रयास करते हैं और जिला प्रशासन की तरफ से भारी भरकम पुलिस फोर्स लगाकर उन्हें रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया जाता है। 
विज्ञापन


अरुण पाठक ने कहा कि यह हमारी गिरफ्तारी नहीं तिरंगे की भी गिरफ्तारी है। अरुण पाठक ने मांग की है कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी आम जनता कोई भी वहां तिरंगा फहराए क्योंकि हमारा राष्ट्रीय पर्व और हम अपने ही देश में अपने राष्ट्रीय ध्वज को नहीं फहरा सकते तो कोई बात नहीं। कोई भी जाकर वहां पर राष्ट्रीय ध्वज फहराए क्योंकि आजाद देश में हम अपना ही तिरंगा अपने भारतवर्ष में नहीं फहराएंगे तो हमारी आन, बान और शान की गौरव गाथा समेटे अपने तिरंगे को कहां फहराने जाएंगे। जिस जगह पर शिवसेना कार्यकर्ताओं को तिरंगा फहराने से रोका जाता है वह विंदु माधव का मंदिर है जिसे औरंगजेब ने पुरवा की मस्जिद बनवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed