आज आ सकता है UPTET-2017 का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिसंबर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2017 (UPTET) के रिजल्ट जारी हो सकते हैं। पहले ये परिणाम 30 नवंबर को घोषित होने थे लेकिन देरी होती गई। यूपी में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड की ओर से टीईटी परीक्षा का आयोजन कराया गया था। टीचर बनने के लिए टीईटी (टीचर एलिजिबिलटी टेस्ट) पास करना अनिवार्य है। इस वर्ष साल 2017 में 1009347 लोगों ने आवेदन किए थे। अक्टूबर माह में आयोजित हुई परीक्षा में करीब साढ़े नौ लाख उम्मीदवारों परीक्षा दी थी।
कानपुर के 28 हजार लोगों के भाग्य का होगा फैसला
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2017 के लिए कानपुर में सुबह पाली के लिए 10 तो शाम की पाली के लिए 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में 26872 परीक्षार्थियों को बैठना था। सुबह की पाली में 5959 तो शाम की पाली में 20913 परीक्षार्थी टीईटी परीक्षा में शामिल होने थे, जिनमें 3374 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। प्राइमरी के टीचरों के लिए कानपुर से 8 हजार बीटीसी पासआउट और बीएड पास 20 हजार लोगों ने जूनियर हाईस्कूल सहायक अध्यापक बनने के लिए टीईटी परीक्षा दी थी।
ऐसे देखें रिजल्ट...
वेबसाइट www.upbasiceduboard.gov.in पर जाएं इसके बाद नतीजे घोषणा लिंक पर क्लिक करें, अपनी डीटेल्स भरें, सब्मिट बटन पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
कमेंट
कमेंट X