फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ranji Trophy Competition between UP and Assam from today

रणजी ट्रॉफी: यूपी और असम के बीच मुकाबला आज से

Mon, 07 Jan 2019 11:48 AM IST
शिखा पांडेय स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Jan 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy Competition between UP and Assam from today
ग्रीनपार्क में अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के ग्रीनपार्क में सोमवार से होने वाली रणजी ट्रॉफी से एक दिन पहले रविवार को यूपी व असम की टीम ने कड़ा अभ्यास किया। यूपी की तरफ से इस बार फिर सुरेश रैना के खेलने की उम्मीद कम है। क्योंकि शनिवार देर रात तक वे शहर नहीं पहुंच सके थे। यूपी टीम के कोच मंसूर अली व असम के कोच सईद जकारिया ने खिलाड़ियों को लंबी पारी खेलने के टिप्स दिए। बॉलरों को भी टिप्स दिए।
विज्ञापन


यूपी की खाते में कुल 38 अंक हैं। पहली पारी से ही यूपी बढ़त बना लेती है तो उसके खाते में सात अंक और जुड़ जाएंगे। असम के पास 20 अंक हैं। असम भी अपने खाते में अंक बढ़ाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। सोमवार सुबह 9:30 बजेे से मैच शुरू होगा।
विज्ञापन

Ranji Trophy Competition between UP and Assam from today
ग्रीनपार्क में अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
यूपी टीम
अक्षदीप नाथ (कप्तान), रिंकू सिंह, उमंग शर्मा, सम्राट सिंह, इम्तियाज अहमद, अंकित राजपूत, सौरभ कुमार, मोहम्मद सैफ, प्रियंम गर्ग, उपेंद्र यादव, ध्रुव प्रताप, यश दयाल, जिशान अंसारी, माधव कौशिक, शिवम चौधरी, नलिन मिश्रा, शुभम अग्रवाल, नावेद अहमद।

असम टीम
अमित सिन्हा (कप्तान), पल्लवी कुमार, रिशाव दास, बिपलाब, राहुल हजारिया, गोकुल शर्मा, कुलान, अभिषेक ठाकुरी, सारुपाम, अरूप दास, मुक्तार अंसारी, प्रीतम दास, जितुमोनी, रंजीत माली।

ट्राफी के अगले दौर में पहुंचना लक्ष्य
यूपी टीम के मैनेजर संजीव जखमोला ने बताया कि टीम का लक्ष्य कम से कम सात अंक हासिल कर अगले दौर में पहुंचना है। इसके बाद नॉकआउट मैच शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed