फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dead body

बिधनू नहर में डूबे युवक का शव साढ़ में मिला

Sat, 12 Mar 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले दोस्तों के साथ घर से निकले युवक का शव शुक्रवार की सुबह पुलिस चौकी साढ़ के बेहंटा-गंभीरपुर के पास नहर में मिला। वह बिधनू थाना क्षेत्र के जामू गांव के पास स्थित नहर पुल में नहाते समय पानी में डूब गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बिधनू थानाक्षेत्र के द्विवेदी नगर निवासी बसंतलाल का पुत्र रोहित (25) मजदूरी करता था। बुधवार की सुबह वह अपने दोस्त दिवाकर और विमल के साथ बाइक से बिधनू थानाक्षेत्र के जामू गांव के सामने नहर में पहुंचे। वहां तीनों दोस्त पुल से एक-एक कर छलांग लगाकर नहाने लगे।
विज्ञापन


अचानक रोहित गहरे पानी में चला गया और नहर के तेज बहाव में डूब गया। काफी देर तक जब रोहित पानी के बाहर नहीं निकला तो उसके साथी बाइक लेकर वहां से भागने लगे। यह देख नहर पुल के पास दुकान किए एक दुकानदार ने उनको रोककर तीसरे युवक के बारे में पूछताछ करने के साथ ही 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची बिधनू पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शुक्रवार सुबह साढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में नहर में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर बिधनू पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की पहचान दो दिन पहले नहर में डूबे रोहित के रूप में हुई। उसके परिजन भी आ गए और उन्होंने भी उसकी पहचान कर ली। साढ़ चौकी के दरोगा प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed