फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The truck hit the bike rider killed

ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की मौत

Wed, 09 Mar 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Wed, 09 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The truck hit the bike rider killed
रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

जीटी रोड पर सरायगोपाल के सामने तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जिससे जाम लग गया। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस व मृत के परिजन भी मौके पर पहुंचे। बाइक सवार हेलमेट नही लगाये था।

विज्ञापन


 जनपद मैनपुरी के नवीगंज चौकी अंतर्गत ग्राम मनीरामपुर निवासी प्रवीन कुमार उर्फ रिंकू (28) पुत्र बादाम सिंह यादव जनपद के विकास भवन में सफाईकर्मी के पद तैनात था। मंगलवार को वह बाइक से नगर आ रहा था। जब वह जीटी रोड हाइवे पर ग्राम सरायगोपाल के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन


इस बीच ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जिससे हाइवे पर जाम लग गया। हादसे की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को सड़क किनारे कर आवागमन सुचारु कराया। जानकारी होने पर कुछ देर बाद मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। दुर्घटना की रिपोर्ट अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई गई है। युवक बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed