{"_id":"56dc8bf14f1c1bed548b4579","slug":"this-is-particularly-beneficial-shivaratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार विशेष लाभदायी है महाशिवरात्रि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार विशेष लाभदायी है महाशिवरात्रि
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
Updated Mon, 07 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
mahashivratri, jhansi news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महाशिव रात्रि पर्व 13 वर्ष बाद फिर से सोमवार को मनाया जाएगा। संयोग है कि पर्व पर धनिष्ठा नक्षत्र ववकरण सिद्धि तथा शुभ योग है, जो जनमानस के लिए विशिष्ट लाभदायक है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फाल्गुन कृष्ण चतुदर्शी तिथि में चंद्रमा सूर्य के अत्यंत समीप होता है, जो विशेष योग बनाता है, इस चतुदर्शी में भगवान शिव का विधिवत पूजन करने से समस्त मनोरथ पूर्ण होते हैं।
महंत विष्णु दत्त स्वामी के मुताबिक सात मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी और सोमवार को दोपहर एक बजे तक त्रयोदशी रहेगी, इसके पश्चात चतुदर्शी लग जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा विधिविधान से करें। रात्रि जागरण कर पूजन करना खास महत्व रखता है। उनके अनुसार पूजन में मलयाली चंदन, धतूरा, बेल पत्र, भांग आदि का प्रयोग एवं रुद्रि पाठ अवश्य करें।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य पं. राम बिहारी बादल ने बताया कि सूर्य जब कुंभ राशि में चंद्रमा के समीप होता है, तो उस रात्रि में भगवान शिव की पूजा करने से समस्त कामनाओं की पूर्ति होती है। महाशिवरात्रि को लेकर महानगर के समस्त शिवालय आकर्षक रंगबिरंगी विद्युत सजावट से सज गए हैं। वहीं, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों व अनुष्ठानों के लिए श्रद्धालुओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
झांसी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र स्थित महाकालेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। मंदिर की तरफ जाने वाले मार्गों पर करीब 12 जगह बैरियर लगाए गए हैं, जिन पर पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात रहेगा। रविवार की सायं एसपी सिटी ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां का जायजा लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
इस बार भी कोतवाली के बड़ा बाजार क्षेत्र से शिव बारात निकलेगी, जो विभिन्न रास्तों से होकर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान असामाजिक तत्व अपने नापाक मंसूबों को साकार नहीं कर सकें, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। एसपी सिटी गरिमा सिंह ने बताया कि लक्ष्मी गेट बाहर मंदिर के पास, साहू जी मंदिर के पास, गंधीगर का टपरा, गरीबदास गारमेंट के पास, महिला अस्पताल के पास, रानी महल तिराहा, धुबयानी गली, शनि मंदिर गोविंद तिराहा, शहीद पार्क, सैयर गेट से गोविंद तिराहा, मरकजी मसजिद तिराहा के पास बैरियर लगाए गए हैं, जिन पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा।
बैरियर पार करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधि पर पैनी नजर रहेगी। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मंदिर परिसर के अंदर सिविल पुलिस के अलावा चारों तरफ पीएसी तैनात की जाएगी। आसपास के मकानों की छतों पर भी फोर्स तैनात होगा। मंदिर की तरफ जाने वाले मार्गों पर सुबह से ही वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
शिव बारात में शामिल होने को दिए पीले चावल
झांसी। जय हिंद हिंदू समिति के सदस्यों ने रविवार को महानगर के विभिन्न क्षेत्रों व बाजार में भ्रमण कर लोगों क ो सात मार्च को आयोजित शिव बारात में सम्मिलित होने के लिए पीले चावल दिए।
नगर विधायक रवि शर्मा के नेतृत्व में सदस्यों ने घासमंडी, बड़ा बाजार, मालिनों का चौराहा, मानिक चौक, सिंधी चौराहा, रानी महल, मिनर्वा चौराहा, सैंयर गेट आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया और लोगों को शिव बारात में आमंत्रण दिया। इस मौके पर नगर विधायक ने बताया कि सात मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे मुरली मनोहर मंदिर से शिवभक्त एकत्र होकर ढोल नगाड़ों व शिव के स्वरूप के साथ महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे और भगवान शिव का अभिषेक व श्रृंगार करेंगे। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, सुधीर सिंह, रामतीर्थ सिंघल, मृदुल कांत श्रीवास्तव, प्रमोद अग्रवाल, ज्योति प्रसाद बनौरिया, रानू देवलिया, आदि मौजूद रहे।
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर पूजे गए शिव
झांसी। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर बड़ागांव गेट बाहर श्री महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर में श्री महाकालेश्वर जी महाराज सेवा समिति के तत्वावधान में महाकालेश्वर राजा बाबा का पूजन किया गया। इस मौके पर शिवलिंग पर हल्दी का उबटन एवं रुद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात श्रृंगार कर महाआरती की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, संयोजक अजीत राय, राम कुमार शिवहरे, सत्य प्रकाश शिवहरे, अखिलेश कुशवाहा, पूनम शिवहरे, लक्ष्मी राय, अर्चना दुबे, जगदीश साहू आदि मौजूद रहे।
इधर युवा ब्राह्मण महासंघ एवं पंचमुखी महादेव विवाहोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में फूटा चौपड़ा स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में कांवर पूजित जल से अभिषेक किया गया। इस अवसर पर डीआईओएस डा. नीरज पांडेय, अनिल व्यास, अमित रावत, रवीश त्रिपाठी, कैलाश नारायण सक्सेना आदि मौजूद रहे।