फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   To repay borrowings made ​​loot drama

उधारी चुकाने के लिए रचा लूट का नाटक

Sat, 12 Mar 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
To repay borrowings made loot drama
rent pay in sucg dream - फोटो : demo pice
झांसी। उधारी चुकाने के लिए पेट्रोल पंप कर्मी ने 2.90 लाख रुपये की लूट होने का नाटक रचा। उसने बदहवास हालत में हंसारी पुलिस चौकी पहुंच कर बताया कि पल्सर सवार दो बदमाश उससे रुपये लूट ले गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की, मगर कोई भी हाथ नहीं आया।
विज्ञापन


बाद में जब पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मी से कड़ाई से पूछताछ की तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। देर रात पुलिस पंप कर्मी को साथ लेकर नकदी बरामद करने के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

बबीना थानांतर्गत खैलार में सूर्य उदय पेट्रोल पंप है, जिस पर करीब 10 वर्ष से बृजेश कुमार परिहार पुत्र लालाराम परिहार निवासी गांव खैरा, टीकमगढ़ हाल निवासी खैलार काम करता है। लंबे समय से काम करने की वजह से पंप मालिक अरुण कुमार गुप्ता निवासी सिविल लाइन का उस पर भरोसा हो गया है। इस वजह से वह गाहे बगाहे बैंक में रुपये जमा करवाने के लिए उसे भेजते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे बृजेश पंप पर हुई बिक्री के 2.90 लाख रुपये पंजाब नेशनल बैंक मिनर्वा शाखा में जमा करवाने के लिए बाइक संख्या यूपी93एएम- 2753 से आ रहा था। रास्ते में उसकी नीयत बिगड़ी और उसने नकदी लूटे जाने का नाटक रच डाला। उसने हंसारी पुलिस चौकी पहुुंचकर बताया कि करीब सौ कदम पहले विपरीत दिशा से पल्सर मोटरसाइकिल से आए दो बदमाशों ने बाइक रुकवा ली। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक मोटरसाइकिल से उतरे एक बदमाश ने तमंचा अड़ाकर उससे 2.90 लाख रुपये लूट लिये। वारदात को अंजाम देकर बदमाश तमंचा लहराते हुए बबीना की तरफ भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। एसपी देहात दिनेश सिंह, सीओ सिटी कल्याण सिंह व प्रेमनगर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी करवाकर लुटेरों को तलाश किया मगर कोई सफलता नहीं मिली।


बाद में पुलिस ने उससे पूछताछ की तो घटनाक्रम में कई पेच सामने आए जिनके जवाब उसके भी पास नहीं थे। बृजेश ने दो बार घटनास्थल को बदला। एक बार उसने आर्मी के केवल विहार के सामने तो दूसरी बार मंदिर के पास वारदात होना बताया। बृजेश ने बताया कि लुटेरे नकदी और मोबाइल फोन लूटकर ले गए हैं। जब पुलिस ने फोन उसकी जेब में देखा तो उसने बताया कि लुटेरे कुछ दूरी पर जाकर मोबाइल फोन पत्थर के पास रखकर चले गये थे। इस वजह से पुलिस अधिकारियों ने बृजेश से कड़ाई से पूछताछ शुरू की, जिससे रात को वह टूट गया और सच्चाई उगल दी। एसपी देहात ने बताया कि बृजेश के ऊपर उधारी थी, जिसे चुकाने के लिए उसने लूट का नाटक रचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed